सीतापुर : बाइक से जा रहे किसान ने रास्ते में तेंदुए को दिखा, वन विभाग ने शुरू की तलाश

गोंदलामऊ, सीतापुर। जिले के गोंदलामऊ क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार रात को गैथा गांव के निवासी सचिव ने तेंदुए को देखा। वह मोटरसाइकिल से गैथा महेशपुर मार्ग पर निमंत्रण में जा रहे थे।

तेंदुए को देखते ही सचिव घबरा गए और तुरंत गांव लौट आए। उन्होंने ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। रात में वन विभाग को सूचना दी गई।

मिश्रिख रेंज की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों के साथ खेतों में कॉम्बिंग की। मौके से तेंदुए के पग चिह्न मिले। टीम ने आसपास के क्षेत्र की गहन छानबीन की।

वन दरोगा ऋषभ सिंह ने स्थानीय लोगों को जंगल और खेतों की ओर अकेले न जाने की सलाह दी है। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में पहले से ही बाघ की मौजूदगी से लोग सहमे हुए हैं।

यह भी पढ़े : PM Modi at Mizoram : पीएम मोदी ने मिजोरम में 9 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, पहली बार रेलवे मानचित्र पर शामिल हुआ आइजोल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें