
बहराइच, पयागपुर तहसीलl माध्यमिक संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के अयोध्या मंडल की समिति द्वारा सेवानिवृत्ति संस्कृत शिक्षकों एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित पंडित कृष्ण मोहन शुक्ला का सम्मान उत्तर प्रदेश विधान परिषद में शिक्षक दल के नेता सदस्य विधान परिषद ध्रुव कुमार त्रिपाठी एवं अयोध्या के महापौर श्गिरीश त्रिपाठी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर माध्यमिक संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति के डॉ रवींद्र शुक्ला राष्ट्रपति से पुरस्कृत अध्यक्ष, देवेंद्रपति त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रपति से पुरस्कृत, जगतधर पांडे , प्रदेश मंत्री शिवधारा पांडे, अतुल द्विवेदी प्रदेश मंत्री संयुक्त शिक्षा निदेशक, ओपी गुप्ता जिला विद्यालय निरीक्षक, पवन कुमार तिवारी उप निरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं, सतीश त्रिपाठी अयोध्या के सम्मानित अध्यक्ष , विजय शंकर दुबे कार्यकारी अध्यक्ष, के हर सिंह सचिन सिंह, कौशलेंद्र , मायासागर मिश्र, राधे श्याम शुक्ला समेत अयोध्या मंडल के सभी सेवानिवृत्ति संस्कृत शिक्षक विद्वान आचार्य गण उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्ति शिक्षकों को एक साल अंग वस्त्र के रूप में रामचरितमानस की पुस्तक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का चित्र देकर सम्मानित किया गया। नीता विधान परिषद ध्रुव कुमार त्रिपाठी व अयोध्या के महापौर श्रीमान गिरीश पर त्रिपाठी ने शिक्षकों के दीर्घ जीवन की मंगल कामना की।
यह भी पढ़े : Russia Earthquake : रूस में भूकंप के तेज झटके, 7.1 तीव्रता से कांपी धरती, सुनामी की चेतावनी जारी