Jhansi : 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 गांधी जयंती तक चलेगा “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” अभियान

  • सभी सीएचसी व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे – सीएमओ
  • रक्तदान शिविर व स्वैच्छिक रक्तदाताओं का नामांकन होगा
  • महिलाओं व किशोरियों की एनीमिया जांच और पोषण परामर्श भी शामिल

Jhansi : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि परिवार के सशक्तिकरण, समुदाय एवं राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं के स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अभियान का उद्देश्य है कि हर महिला स्वस्थ रहे ताकि उसका परिवार और समाज भी सशक्त बन सके। इसी उद्देश्य से जनपद झांसी में भी “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान शुरू किया जा रहा है। भारत सरकार की ओर से 17 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री द्वारा इंदौर (मध्य प्रदेश) से अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 7 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 गांधी जयंती तक यह अभियान चलेगा। जनपद में सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं अन्य स्वास्थ्य इकाइयों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. के. जैन ने बताया कि 17 सितंबर 2025 को सभी ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा इकाइयों पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर गैर-संक्रामक रोगों की स्क्रीनिंग, कैंसर स्क्रीनिंग, गर्भावस्था देखभाल, टीकाकरण, एनीमिया जांच, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन काउंटर, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, पोषण वाटिका, टीबी स्क्रीनिंग के साथ आयुष सेवाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी और अन्य स्थानीय संगठनों के सहयोग से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रक्तदान शिविर भी लगाए जाएंगे।

बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. एन. एम. त्रिपाठी, डॉ. एन. के. जैन, डीआईओ डॉ. रविशंकर, डीएसओ डॉ. रमाकांत स्वर्णकार, डिप्टी डीआईओ डॉ. अंशुमान तिवारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयश्री शुक्ला, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. अनुराधा राजपूत, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के. के. राजपूत, डॉ. वैभव पुरोहित, डॉ. ओ. पी. राठौर, डॉ. सुमित मिसुरिया सहित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सभी ब्लॉकों से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, एआरओ, बीसीपीएम आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री आवास के पास युवक ने जहरीला पदार्थ खाया

Lakhimpur : सहकारी गन्ना विकास समिति अरनीखाना की अरबों की संपत्ति पर संकट

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें