Ghaziabad : ट्रैफिक जवान पर ईंट से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad : उत्तर प्रदेश के हाईटेक जनपद गाजियाबाद में पुलिस अब बेचारी के रूप में जानी जा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण है असामाजिक तत्वों का बढ़ता हौसला। पूर्व में एक ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी को बदमाश ने गाड़ी से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल किया था। इसी कड़ी में इंदिरापुरम में रोंग साइड गाड़ी चलाने के प्रयास पर एक ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी पर ईंट से हमला हुआ।

जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर 2025 की शाम ट्रैफिक जवान शशिकांत अपनी ड्यूटी पर वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान एक कार चालक, जो रोंग साइड जाने का प्रयास कर रहा था, को जवान ने रोक दिया। गाड़ी चालक गाड़ी से उतरकर शशिकांत पर ईंट से हमला कर मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है और उनकी हालत अब सुरक्षित है।

आरोपी की पहचान गौरव चौधरी के रूप में हुई है। थाना इंदिरापुरम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री आवास के पास युवक ने जहरीला पदार्थ खाया

Lakhimpur : सहकारी गन्ना विकास समिति अरनीखाना की अरबों की संपत्ति पर संकट

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें