
नई दिल्ली : दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने अभिनेता आशीष कपूर को रेप केस में जमानत दे दी है। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। यह मामला दिल्ली के सिविल लाइंस थाने में दर्ज है। पुलिस ने उन्हें पुणे से गिरफ्तार किया था।
क्या है आरोप
27 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अगस्त के दूसरे हफ्ते में सिविल लाइंस इलाके में हुई एक हाउस पार्टी के दौरान आशीष कपूर ने उसे बाथरूम में ले जाकर रेप किया। पीड़िता इवेंट मैनेजर हैं और दिल्ली में रहती हैं।
शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि आशीष कपूर ने उससे शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से मुकर गए। पुलिस के अनुसार, दोनों की मुलाकात कुछ साल पहले एक टीवी प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी।
टीवी का जाना-पहचाना चेहरा
आशीष कपूर टीवी और फिल्मों की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने सरस्वतीचंद्र, ससुराल सिमर का 2, सात फेरे, देखा एक ख्वाब, ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया है। इसके अलावा टेबल नंबर 21 और कुर्बान जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अभिनय किया है।
ये भी पढ़े – उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी…बीजेपी ने बताई ये बड़ी वजह!