नासिक में कार और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, तीन मजदूरों की मौत, 12 घायल

मुंबई। नासिक जिले के सटाना तहसील में अंतापुर-ताहाराबाद रोड पर जायखेड़ा इलाके में बीती रात एक मालवाहक वाहन (पिकअप) और एक कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में 3 मजदूरों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। जायखेडा पुलिस स्टेशन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना में सभी घायलों को नामपुर और सटाना स्थित नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

नासिक ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना में आशा सोनवणे (15), शंकर अम्बिस (अजंडे) और तानाजी सोनवणे (20) की मौत हो गई। सभी 12 घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों हो रहा है। इस घटना में सभी घायल सटाना तहसील के बोरदैवत और हनुमंतपाड़ा के हैं। इस घटना की छानबीन जारी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीती रात मजदूरों को लेकर पिकअप वाहन बोरदैवत की ओर लौट रहा था। उसी समय अचानक विपरीत दिशा से आ रही कार से पिकअप वाहन टकरा गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिक घटनास्थल पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जायखेड़ा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक दिलीप बोरसे घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इस घटना में दोनों वाहनों के चालकों को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़े : Nepal New PM : Gen-Z ने दिया 11 बजे तक का अल्टीमेटम, जल्द हो फैसला! सुशीला कार्की संभालेंगी नेपाल, राजभवन में हो रही बैठक

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें