Hardoi : कछेलिया गांव में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Hardoi : कछेलिया गांव में एक युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ। घायल युवक की मां ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

ज्ञात हो कि पाली थाना क्षेत्र के कछेलिया गांव निवासी रामकृष्ण, पुत्र श्यामा चरण दुबे, बुधवार की रात अपने घर के बाहर लेटा था। तभी गांव निवासी सतीश चौहान, पुत्र रघुवीर, शराब के नशे में आया और रामकृष्ण को गाली-गलौज करते हुए चाकू से कई बार गोदा, जिससे रामकृष्ण बुरी तरह घायल हो गया।

सहायक पुलिस अधीक्षक शाहाबाद, आलोक राज नारायण ने बताया कि पीड़ित युवक की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Jalaun : तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल

Hardoi : कुल्हाड़ी से गला रेतकर पति ने की पत्नी की हत्या, बेटी घायल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें