गाजीपुर : लाठीचार्ज में गंभीर रुप से घायल सीताराम उपाध्याय की मौत, गांव में बिजली का पोल लगाने के विवाद में कर रहे थे प्रदर्शन

कठवामोड़, गाजीपुर। नोनहरा थाना में गठिया गांव में बिजली के पोल लगाने के विवाद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता राजेश राय बागी और विकास राय के साथ दर्जनों लोग नोनहरा थाने में नौ सितंबर को धरना पर बैठे थे। वार्ता शांतिपूर्ण चल रहा था।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि देर रात पुलिस थाने की लाइट बंदकर लाठीचार्ज कर दिया और दौडाकर कार्यकर्ताओं को पीटा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। इस पिटाई से राजेश राय बागी, ग्राम रुकुंदीपुर निवासी सीताराम उपाध्याय सहित कई लोगों को चोटें आई। गंभीर रुप से घायल सीताराम उपाध्याय की मौत हो गई है। उसके शरीर पर कई चोट के निशान देखे जा सकते है।

इस घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मृतक के घर पहुंच गये। अब देखना होगा इस मौत की घटना का जिम्मेदारी कौन लेता, पुलिस या नेता। क्योंकि धरना करना कोई अपराध की श्रेणी में नहीं आता है,अपने अधिकार के लिए सभी लोग इसे अपनाते है तो फिर लाठी क्यों चली और किसके इशारे पर चली यह अपने आप में बड़ा सवाल बना हुआ है।

यह भी पढ़े : Nepal New PM Sushila Karki : नेपाल का प्लान Zen-G, पहले संसद भंग हो, फिर राष्ट्रपति से मिलेंगी सुशीला कार्की

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें