
रामकोला, कुशीनगर। सन 1992 हुए किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों जमादार मियां व पडोही हरिजन की शहादत 33वीं बरसी मनायी गयी।जिसमे हजारों किसान शामिल होकर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। 33वीं किसान शहीद दिवस पर समाजवादी पार्टी के विधायक ने भाजपा पर हमला बोला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुलायम सिंह यादव परिवार के सदस्य विधायक करहल तेज प्रताप यादव ने कहा कि आप की मेहनत रंग लाएगी। सत्ताइस में प्रदेश में अखिलेश की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा पहले भाजपा गोलियों से मारती थी, लेकिन अब नीतियों से मार रही है। जब 2014 में मोदी सरकार आई तो किसानों की आय दोगुना करने की बात कर रहे थे। आज किसान यूरिया खाद के लिए लाठियां खा रहा है। उसको समय से खाद व बीज नहीं मिल रहा है। आप सतर्क रहिए 2027 में सपा की सरकार बनेगी।
विशिष्ट अतिथि चर्चित शिक्षक अवध ओझा ने कहा कि किसान देश का भगवान होता है। उसकी इज्जत करो। अगर उसकी इज्जत नहीं करोगे तो देश आगे नहीं बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का अगला सीयम अखिलेश जी होंगे उनकी सरकार में किसी भी विद्यार्थी को कम्पटीशन की तैयारी के लिए पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। पढ़ाई निःशुल्क होगी।
कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा 10 सितम्बर 1992 में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर किसान आन्दोलन कर रहे निहत्थे किसानों पर हुए पुलिसिया कार्यवाही में चली गोली में शहीद हुए किसानों पड़ोही हरिजन एवं जमीदार मिया के शहीद हो गए थे। जिनकी पुण्यतिथि लगातार मनाई जाती है। इस कार्यक्रम नेताजी के परिवार से एक सदस्य भाग लेता है। मै अपने जीतेजी शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देता रहूंगा। हर वर्ष किसान मेला लगता रहेगा।
कार्यक्रम को पूर्व कबीना मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष अवध यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्यारे कुशवाहा एवं संचालन राजेश्वर गोविन्द राव उर्फ मुन्ना ने किया। इस अवसर पर विजेंद्र पाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी, विक्रमा यादव, रणविजय सिंह उर्फ मोहन, ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण, रामनिवास यादव विजय यादव, कैलाश यादव, जनार्दन यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
यह भी पढ़े : Delhi : दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, अलग-अलग राज्यों से पुलिस ने पकड़े 5 आतंकी, IED बनाने की सामग्री बरामद