टांडा पुल 5 महीने के लिए बंद : यात्रियों को 66 KM का अतिरिक्त सफर

बस्ती। अंबेडकरनगर, जौनपुर और आजमगढ़ को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कलवारी-टांडा पुल 11 सितंबर से मरम्मत के लिए बंद हो जाएगा। इस पुल की मरम्मत में लगभग पाँच महीने का समय लगेगा, जिससे यात्रियों को 66 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा।

जर्जर पुल और रूट में बदलाव

2013 में बना यह 2231 मीटर लंबा पुल अपनी उम्र के कारण जर्जर हो चुका है। पुल के खंभे, बेयरिंग और एक्सपेंशन जॉइंट बुरी तरह से खराब हो चुके हैं। एनएचएआई ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी थी, जिसके बाद यह बड़ा फैसला लिया गया।

पुल बंद होने से बस्ती से आजमगढ़ या बनारस जाने वाले वाहनों को अब धनघटा-बिड़हरघाट मार्ग से जाना होगा। रोडवेज बस्ती डिपो के एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि बसों का रूट भी बदल दिया गया है। अब बसें सोनूपार, महसो, महादेवा, बनकटी, देईसाड़, नाथनगर, मुखलिसपुर, धनघटा, उमरिया, बिड़हरघाट, अहागीरगंदा, चोहड़ाघाट, हसपुर कठोश्वर चौराहा, बसखारी, टांडा और अकबरपुर से होकर गुजरेंगी। इस बदलाव से न सिर्फ यात्रियों का सफर लंबा होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी आवागमन में परेशानी होगी।

यह भी पढ़े : नेपाल में अंतरिम सरकार की प्रमुख हो सकती हैं पूर्व प्रधान न्यायाधीश सुशीला कार्की

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें