Banda : समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनेगा सेवा पखवाडा

  • कार्यकर्ता जुटे पंचायत व एमएलसी चुनाव की तैयारी में

Banda : समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवाडा अभियान चलाएगी। जिला पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए पंचायत व एमएलसी चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा गया। बताया कि सेवा पखवारा के तहत स्वच्छता अभियान, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, रक्तदान, नमो मैराथन व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होंगी।

कनवारा स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बुधवार को आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कार्यक्रमों की रूप रेखा प्रस्तुत करते हुए 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर सेवा पखवाडा मनाया जा रहा है। इसमें पंचायत चुनाव, शिक्षक स्नातक चुनाव व मतदाता पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रमों को गति दी जाएगी। पंचायत चुनाव में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में अपने विचार धारा के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें।

सभी कार्यकर्ता मतदाता सूची का पुनरीक्षण करेंगे तो सभी चुनाव जीतेंगे। जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने कहा कि एमएलसी चुनाव जीतने के लिए संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। योजनाबद्ध तरीके से कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी अपने दायित्यों का निर्वहन करेंगे तो चुनाव जीतना बहुत ही सरल होगा। सभी को मतदाता पुनरीक्षण अभियान में वोटरों को बढ़ाने के लिए सक्रियता से लगना होगा। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने भी सेवा पखवाडा पर प्रकाश डाला। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान जिला संयोजक उत्तम सक्सेना ने कहा कि पुनरीक्षण कार्य शुरू हो गया है। सभी लोग अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक वोट बढ़ाने व फर्जी मतदाता को कटवाने का कार्य करें।

बैठक को नरैनी विधायक ओममणि वर्मा समेत एमएलसी चुनाव संयोजक व जिला उपाध्यक्ष डा.धर्मेंद्र त्रिपाठी व सेवा पखवाडा संयोजक संतोष गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, जगराम सिंह, संजय सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, लवलेश सिंह, अशोक त्रिपाठी जीतू, विवेकानंद गुप्ता, प्रेम नारायण द्विवेदी, निखिल सक्सेना, ममता मिश्रा, अयोध्या सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें