
अगर आप Tata की सबसे छोटी कार Tiago खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। हालिया GST कटौती का फायदा अब सीधे ग्राहकों तक पहुंच रहा है। Tata Motors ने अपनी कारों और SUVs की कीमतें घटा दी हैं। इसका सबसे बड़ा असर पॉपुलर हैचबैक Tata Tiago पर पड़ा है, जो अब 75 हजार रुपये तक सस्ती हो गई है।
नई टैक्स दरें क्या हैं?
GST काउंसिल ने हाल ही में पैसेंजर व्हीकल्स पर टैक्स स्ट्रक्चर बदला है—
- छोटी कारें (LPG/CNG – 1200cc तक, लंबाई 4000mm तक / डीजल – 1500cc तक, लंबाई 4000mm तक): 18% GST
- बड़ी गाड़ियां: 40% GST (पहले 45-50% था)
इस बदलाव से सीधे तौर पर ग्राहकों को कीमतों में राहत मिली है।
कितनी सस्ती हुई Tata Tiago?
टाटा मोटर्स ने बताया कि GST कटौती के बाद Tiago की कीमतों में 75,000 रुपये तक की कमी आई है। इसका मतलब है कि अब यह कार पहली बार कार खरीदने वालों के लिए और भी किफायती विकल्प बन गई है।
Tata Tiago की कीमतें और वैरिएंट्स
- शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत: ₹4.99 लाख
- टॉप वेरिएंट की कीमत: ₹8.55 लाख
- टैक्स कटौती के बाद ग्राहकों को बेस वेरिएंट पर लगभग ₹50,000 तक की बचत होगी।
पावर और माइलेज
- CNG वेरिएंट:
- पावर: 75.5 PS @ 6000 rpm
- टॉर्क: 96.5 Nm @ 3500 rpm
- माइलेज: मैनुअल – 26.49 km/kg, ऑटोमैटिक – 28.06 km/kg
- दोनों टैंक फुल कराने पर कार आसानी से 900 किमी तक चल सकती है।
- पेट्रोल वेरिएंट:
- मैनुअल माइलेज: 20.09 kmpl
- ऑटोमैटिक माइलेज: 19 kmpl
इसके साथ ही 242 लीटर का बूट-स्पेस, 170mm ग्राउंड क्लीयरेंस, फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक जैसी सुविधाएं इसे और भी प्रैक्टिकल बनाती हैं।
यह भी पढ़ें: सीतापुर : मयखाना बना सरकारी परिसर, विकास खंड कार्यालय के कमरे में खेला गया जुआ, पी गई शराब