उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले NDA सांसदों की डिनर पार्टी कैंसिल, जानिए क्यों रद्द हुआ आयोजन?

Vice President Election : उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले पीएम मोदी के आवास पर एनडीए सांसदों के लिए आयोजित डिनर रद्द कर दिया गया है। यह फैसला उत्तर भारत में भारी बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लिया गया है। इसके साथ ही, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर भी आयोजित डिनर पार्टी को भी स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बाढ़ से हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जताई है।

एनडीए सांसदों की डिनर पार्टी कैंसिल

9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले, पीएम मोदी के आधिकारिक आवास पर एनडीए सांसदों के लिए एक डिनर का आयोजन किया जाना था। माना जा रहा था कि यह कार्यक्रम उपराष्ट्रपति चुनाव से पूर्व नेताओं के बीच बैठक और रणनीति तय करने का अवसर था। हालांकि, अब इसे रद्द कर दिया गया है।

रद्द करने का कारण क्या है?

दरअसल, यह निर्णय देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से लिया गया है। खासकर उत्तर भारत के कई राज्यों में मौजूदा बाढ़ की स्थिति चिंताजनक है, जिसमें पंजाब सबसे बुरी तरह प्रभावित है। इस आपदा की स्थिति को देखते हुए, नेताओं के मिलन-जुलन और बैठक को स्थगित कर दिया गया है।

इसी दिन, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर भी नेताओं के लिए डिनर का आयोजन था, जिसे भी रद्द कर दिया गया है। यह फैसला मानसून की भारी तबाही और प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने बाढ़ पर जताई चिंता

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को बाढ़ से हुई क्षति पर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि इस मानसून के दौरान भारी बारिश, बादल फटने और बाढ़ ने देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, असम सहित अन्य इलाकों में प्राकृतिक आपदाओं से मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए, सरकार और जनता से राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया है।

यह निर्णय आपदा की गंभीरता और देश भर में राहत कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि प्रभावित लोगों को समय पर मदद मिल सके।

यह भी पढ़े : India Russia Oil Trade : एक्स पर डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार नवारो ने मचाया बवाल! भारत की रूस से तेल खरीद पर शुरू हुई नई बहस

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें