Sitapur : रविवार को दोपहर से बंद हो जाएंगे सभी मंदिर

  • चंद्र ग्रहण, इन सावधानियां का रखें ध्यान

Naimisharanya-Sitapur : आज 7 सितम्बर रविवार को पितृपक्ष अंतर्गत पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध के साथ ही खगास चंद्र ग्रहण का भी योग है। ऋषिकेश पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण रविवार रात को 9.57 पर लगेगा जबकि रात को 11.42 पर इसका मध्य होगा वही ग्रहण का मोक्ष रात को 1.26 पर होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले लगता है। ये रविवार को दोपहर 12.57 से शुरू हो जाएगा। इस सूतक काल में बालक, वृद्ध, रोगी और गर्भवती महिला को छोड़कर स्वस्थ लोगों को अन्न, जल आदि ग्रहण नहीं करना चाहिए। यह चंद्र ग्रहण कुंभ राशि पर लग रहा है इसलिए कुंभ राशि वाले ग्रहण ना देखें। खुले स्थान की बजाय अपने घर के अंदर रहे।

चंद्रमा के मंत्र या गुरु मंत्र का जाप करें। ग्रहण के मोक्ष उपरांत स्नान, दान करना चाहिए। ग्रहण का सूतक कल दोपहर 12.57 से प्रारंभ हो जाएगा जिसके चलते दोपहर 12.57 के बाद तीर्थ नगरी के सभी मंदिरों में दर्शन बंद हो जाएंगे। सोमवार सुबह मंदिरों में साफ सफाई, भोग आरती के बाद श्रद्धालुओं को पुनः दर्शन प्राप्त होंगे। रविवार 7 सितंबर को 12.57 के पहले भोजन, पानी आदि ग्रहण कर लें साथ ही घर में रखे घी, अचार, अन्न आदि खाद्य सामग्रियों में कुश के टुकड़े और तुलसी पत्र डाल दें। घर के पूजा स्थान, मंदिर में दोपहर भोग आरती के बाद कुश रखकर पट बंद कर देना चाहिए। गर्भवती महिलाएं अपने पास कुश रखें और मुख्य ग्रहण काल के पहले ही भोजन, जल और दवा ले लें। ग्रहण काल में सोना निद्रा वर्जित मानी गई है। ग्रहण काल में मल, मूत्र त्याग करना भी वर्जित माना जाता है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें