
जर्मनी के बर्लिन में चल रहे IFA (Innovation For All) 2025 इवेंट में मोटोरोला ने अपने तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें Motorola Edge 60 Neo, Moto G06 और Moto G06 Power शामिल हैं। कंपनी ने इन फोनों को बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और पावरफुल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है।
Motorola Edge 60 Neo
- डिस्प्ले: 6.3 इंच का 1.5K pOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस।
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट।
- स्टोरेज: 12GB RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज।
- सॉफ्टवेयर: Android 15 आधारित Hello UI।
- बैटरी: 5,200mAh, 68W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट।
- कैमरा: ट्रिपल रियर कैमरा (50MP OIS मेन + 13MP अल्ट्रा-वाइड + 10MP टेलीफोटो), फ्रंट कैमरा 32MP।
- डिज़ाइन: Pantone सर्टिफाइड कलर ऑप्शंस – Frostbite, Griseley और Poinciana।
- अन्य फीचर्स: IP68 और IP69 रेटिंग (पानी व धूल से सुरक्षित)।
Moto G06 और Moto G06 Power
- डिस्प्ले: 6.88 इंच HD+ LCD, 120Hz रिफ्रेश रेट।
- प्रोसेसर: MediaTek Helio G81 Extreme।
- स्टोरेज: 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज।
- सॉफ्टवेयर: Android 15 आधारित Hello UI।
- कैमरा: 50MP मेन कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा।
- बैटरी:
- Moto G06: 5,200mAh बैटरी, 10W चार्जिंग।
- Moto G06 Power: 7,000mAh बैटरी, 18W चार्जिंग।
- अन्य फीचर्स: 3.5mm ऑडियो जैक सपोर्ट।