मेरठ में धर्मांतरण : पत्नी पढ़ रही थी नामज, देखकर हैरान रह गया पति, शादी के 9 माह बाद खुला राज

मेरठ में धर्मांतरण : जिले के दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव निवासी युवक ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसकी पत्नी ने धर्म छिपाकर शादी की। एक दिन उसने पत्नी व उसकी मां को नमाज पढ़ते देखा तो उसे पता चला। उसके बाद फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

दादरी निवासी नितिन शर्मा ने एसएसपी ऑफिस पर शुक्रवार को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी नवंबर 2024 में पल्लवपुरम निवासी एक युवती से हुई थी। रिश्ता एक बिचौलिए ने कराया था। बिचौलिए ने पत्नी पक्ष को ब्राह्मण बताया था। पीड़ित के अनुसार शादी के कुछ दिन बाद से ही महिला अपने मायके में रह रही थी। 

शादी के लगभग तीन महीने बाद पीड़ित परिवार को पता चला कि उसकी पत्नी का नाम असली नहीं है। महिला ने धर्म छिपाकर शादी की है। मामले की जानकारी के बाद उसके व उसके परिवार के होश उड़ गए। पीड़ित पति ने पत्नी व उसके परिजनों का विरोध किया था। इस पर महिला पक्ष ने युवक को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : लखनऊ : बेटे को नहलाते समय पापा देख लिया ‘खतना’, फिर पता चला पत्नी का भी धर्मांतरण हो गया

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें