उत्तरकाशी में सबसे ज्यादा 54 मार्ग बाधित, चमोली में भी हालात खराब ; सड़कें खोलने के लिए 732 मशीनें तैनात

देहरादून : उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में बिजली गरजने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 11 सितंबर तक हल्की बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। वहीं, मैदानी इलाकों में दिन के समय मौसम साफ रहने से गर्मी परेशान कर सकती है।

318 सड़कें बंद, उत्तरकाशी में हालात सबसे खराब

बारिश और भूस्खलन से राज्यभर में 318 मार्ग बंद हैं, जिनमें 126 लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़कें, 3 राष्ट्रीय राजमार्ग और 188 ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं।

  • उत्तरकाशी: 54 मार्ग बंद
  • चमोली: 54
  • अल्मोड़ा: 42
  • पौड़ी: 37
  • रुद्रप्रयाग: 33
  • पिथौरागढ़: 27
  • देहरादून: 17
  • नैनीताल: 15
  • बागेश्वर: 6
  • हरिद्वार: 5
  • ऊधम सिंह नगर: 2

इन जिलों में आवागमन ठप होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

सड़कें खोलने में जुटा प्रशासन

लोक निर्माण विभाग ने बंद मार्गों को बहाल करने के लिए 732 मशीनें तैनात की हैं। हालांकि, लगातार बारिश और भूस्खलन के चलते राहत कार्य में दिक्कतें बनी हुई हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें