Delhi Flood : बाढ़ मेें डूबी दिल्ली! शहरों में भरा यमुना का पानी, इलाकों में बंद नाले बने मुसीबत

Delhi Flood : यमुना नदी में बाढ़ के कारण दिल्ली में नालों को एहतियातन बंद कर दिया गया है, जिससे शहर में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। विशेष रूप से नजफगढ़ नाले में गिरने वाले नालों के बंद होने से उत्तम नगर, जहांगीरपुरी, हकीकत नगर जैसे इलाकों में भारी जलजमाव हो गया है, जिससे नागरिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हकीकत नगर में जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन भी हुआ, जहाँ स्थानीय लोग जलनिकासी व्यवस्था से नाखुश नजर आए।

सैकड़ों घरों में एक से दो फीट तक पानी घुसने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सड़कें पानी से भर गई हैं, और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन प्रयासरत है। सड़क पर उतरकर महिलाएँ प्रदर्शन कर रहीं हैं, जिनको समझाने के लिए शहर के मेयर राजा इकबाल सिंह और विधायक सूर्य प्रकाश खत्री मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

गौरतलब है कि 57 किलोमीटर लंबे नजफगढ़ नाले से नाला का पानी यमुना में गिरता है, जिसमें करीब 122 छोटे-बड़े नाले जुड़ते हैं। हाल ही में यमुना में जलस्तर बढ़ने के कारण नालों के गेट बंद कर दिए गए हैं, ताकि यमुना का पानी शहर में प्रवेश न कर सके। इससे रिहायशी इलाकों में जलभराव और अधिक गंभीर हो गया है, जिससे नागरिकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े : सीतापुर : अवैध कटान रोकने गए वन दरोगा का फूटा सिर

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें