सीतापुर : खत्री सभा ने किया दशहरा महोत्सव और प्रदर्शनी का आयोजन के समय

सीतापुर। आजादी की जंग हो या आजादी के बाद देश के उत्थान की बात हो, खत्री समाज ने हमेशा बढ़ चढ़कर भागीदारी की है। देश के उत्थान में खत्री समाज की अहम भूमिका रही है। यह बात खत्री सभा के जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने खत्री सभा के दशहरा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के दौरान कहीं।

खत्री सभा के जयकर नाथ कपूर और डॉक्टर राज किशोर टंडन ने दशहरा महोत्सव एवं प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसी कार्यक्रम को खत्री सभा के जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर खत्री समाज के वरिष्ठ जनों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को संरक्षक सुधीर मल्होत्रा, गोपाल टंडन ने भी संबोधित किया। इस दशहरा महोत्सव और प्रदर्शनी में खत्री समाज के लोगों ने 55 स्टाल लगा रखे थे। इन स्टालों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा था।

इस अवसर और उपस्थित कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही, सौरभ मेहरोत्रा, केसी कपूर, जितेंद्र मेहरोत्रा, राम मेहरोत्रा, प्रेमनाथ पुरी, संजय पुरी, श्रीमती निर्मला मेहरोत्रा, श्रीमती रेणु मेहरोत्रा, श्रीमती निधि खन्ना, रोहित मेहरोत्रा, श्रीमती शोभना मेहरोत्रा, श्रीमती शिल्पी टंडन, शशांक महेंद्र, श्रीमती नेहा महेंद्र, मनु सहगल, श्रीमती अंकित सहगल एवं अन्य पदाधिकारीगण एवं खत्री समाज के सम्मानित जन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : सीतापुर : अवैध कटान रोकने गए वन दरोगा का फूटा सिर

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें