
Gonda : एक अधिकारी और 16 कर्मचारी अनुपस्थित, स्पष्टीकरण मांगा गया गोडा। मंगलवार को आयुक्त देवीपाटन मण्डल शशि भूषण लाल सुशील ने पूर्वान्ह 10:30 बजे के करीब बिजली विभाग, गोंडा के विभिन्न कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति का भौतिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान लापरवाही उजागर हुई और कुल 17 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
आयुक्त के निरीक्षण में कार्यालय मुख्य अभियन्ता (वितरण) मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में छह कर्मचारी अनुपस्थित पाए। इसी प्रकार कार्यालय अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण में दो कर्मचारी, कार्यालय अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम में सात कर्मचारी तथा कार्यालय अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड-द्वितीय में दो कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिले।
कुल मिलाकर एक अधिकारी और 16 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के बाद सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अनुपस्थित पाए गए सभी अधिकारी-कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। यह सख्त कदम विभागीय अनुशासन और कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।