आप विधायक हरमीत पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार, पुलिस पर की फायरिंग

AAP MLA Harmeet Pathanmazra : आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत पठानमाजरा पुलिस की हिरासत से फरार हो गए। बता दें कि आप विधायक हरमीत पठानमाजरा को पुलिस गिरफ्तार कर लोकल थाने ले जा रही थी, तभी उन्होंने और उनके साथियों ने पुलिस पर गोली चलाई और मौके से फरार हो गए। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, पटियाला पुलिस ने आज हरियाणा के करनाल से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी इसलिए की गई क्योंकि पठानमाजरा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।
उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है।

हरमीत सिंह पठानमाजरा ने फेसबुक पर लाइव आकर बताया कि उनके खिलाफ धारा 376 का मामला दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी से राजनीतिक गतिविधि तेज हो गई है। विपक्ष ने इसे सरकार की आवाज दबाने का प्रयास बताया है, जबकि सरकार ने मामले की जांच जारी रहने की बात कही है।
आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर राजनीतिक और कानूनी दोनों मोर्चों पर गतिविधियों की संभावना है।

यह भी पढ़े : कांग्रेस दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे भाजपाई, कांग्रेसियों ने किया पथराव, एक दर्जन से अधिक कांग्रेसी गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें