
पीलीभीत। शहर में हुए जल भराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए गन्ना मंत्री व जिलाधिकारी बारिश के दौरान ही निकल पड़े, उन्होंने जल निकासी को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।
राज्यमंत्री गन्ना संजय सिंह गंगवार के साथ जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने जनपद में हो रही बारिश के दृष्टिगत शहर में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को जल निकासी को प्रबंध किए जाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने बाढ़ कंट्रोलरूम का किया औचक निरीक्षण किया, उन्होंने निरीक्षण के दौरान कंट्रोलरूम में तैनात कर्मचारी को निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ से प्रभावित व्यक्ति व परिवारों की शिकायतों की जानकारी देखी।
उन्होंने कहा कि जो भी सूचनाऐं व शिकायतें प्राप्त हो उनको तत्काल उच्चाधिकारी को अवगत कराया जाए जिससे की समय से निस्तारण किया जा सके। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने नवीन मण्डी पीलीभीत पहुंचकर जलभराव जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। यहां व्यापारियों ने मण्डी में अत्यधिक जलभराव के कारण माल नुकसान होने व जल निकासी न होने की समस्या बताई। कहा कि कार्यदायी संस्था ने नाला निर्माण सही नही किया गया।
जिलाधिकारी ने उक्त समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुये निर्माणाधीन ओवरव्रिज के नीचे जल निकासी को नाला खुदाई के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये हैं।
यह भी पढ़े : Indian Army : अलास्का पहुंचे भारतीय सेना के जवान, अमेरिकी आर्मी के साथ करेंगे युद्धाभ्यास