
Rahul Gandhi : बिहार में राहुल गांधी भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ रैली के जरिए तीखे हमले कर रहे हैं। इस बीच, उनकी एक रैली में पीएम मोदी और उनकी मां हीराबेन के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगा है। भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला है।
बिहार में राहुल गांधी की रैली में पीएम मोदी और उनकी मां हीराबेन के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप भाजपा ने लगाया है। भाजपा का दावा है कि कांग्रेस और राजद के नेताओं की मौजूदगी में यह अपमानजनक भाषा का प्रयोग हुआ, जिससे बिहार के लोगों का मानहानि हुई है। भाजपा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से माफी की भी मांग की है।
भाजपा का कहना है कि इस हफ्ते बिहार चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां हीराबेन के खिलाफ “बेहद अपमानजनक भाषा” का इस्तेमाल किया गया। इस कार्यक्रम में विपक्षी नेताओं के पोस्टर भी लगे थे।
बिहार के लोगों का अपमान
भाजपा ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन ने राजनीति का स्तर गिराया है। कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ ने बिहार के लोगों का अपमान किया है।
उन्होंने कहा, “तेजस्वी और राहुल ने अपने मंच से इतनी गंदी भाषा का प्रयोग किया कि दोहराना भी संभव नहीं है। यह इतनी बड़ी गलती है कि यदि राहुल गांधी कान पकड़कर हजार बार भी माफी मांग लें, तो भी बिहार की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।”
दरभंगा जिले में हुई रैली का एक 33 सेकंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस के झंडे भी दिखाई दे रहे हैं।
कांग्रेस पर लगाए गए आरोप
यह विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ताओं ने नौशाद नामक स्थानीय नेता के नेतृत्व में मंच पर खड़े होकर पार्टी के झंडे लहराए और नारेबाजी की। भाजपा का आरोप है कि इसमें प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक नारे लगे।
भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन बिहार चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार करने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और तेलंगाना के रेवंत रेड्डी जैसे नेताओं को बुलाकर बिहारियों का अपमान कर रहा है।
यह भी पढ़े : Voter Adhikar Yatra : यात्रा के 12वें दिन सीतामढ़ी में राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव के साथ किए दर्शन