लखीमपुर : गणेश जन्मोत्सव की भव्य धूम, श्रीमती चंद्रकला आश्रम में हुआ विशेष पूजन

गोला गोकर्णनाथ , लखीमपुर : गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नगर सहित ग्रामीण अंचलों में भक्ति और श्रद्धा का अद्वितीय संगम देखने को मिला। जगह-जगह भगवान श्रीगणेश की भव्य प्रतिमाएं स्थापित कर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

इसी क्रम में देवकली तीर्थ स्थित श्रीमती चंद्रकला आश्रम, संस्कृत विद्यापीठ में श्री गणेश का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाभिषेक एवं वैदिक मंत्रोच्चार से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं, आचार्यों, वटुक ब्रह्मचारियों एवं आश्रमवासियों ने भाग लिया। आश्रम परिसर में भगवान गणेश के भक्ति गीतों और मंत्रों की गूंज से अलौकिक वातावरण बन गया।

पूजन-अर्चन के उपरांत आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और विघ्नहर्ता से सुख-समृद्धि, पारिवारिक खुशहाली एवं कष्टों से मुक्ति की कामना की। आश्रम के महंत प्रमोद जी महाराज ने आशीर्वचन देते हुए धर्म, आस्था और सद्भाव से जुड़े रहने का संदेश दिया तथा भगवान गणेश से सबके जीवन में सफलता और समृद्धि की प्रार्थना की।

ये भी पढ़े: सीतापुर : पत्नी के वियोग में कीटनाशक दवा पीने से युवक की मौत

प्रतापगढ़ : पुलिस मुठभेड़ के दौरान पचास हजार का ईनामी गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें