
Nishad Party : निर्बल इंडियान शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के संगठन में बदलाव का सिलसिला जारी है। रविवार को संगठनात्मक बदलाव करते हुए पार्टी के अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने बेटे सरवन निषाद को प्रदेश प्रभारी पद से हटा दिया है।
बीते दिनों हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद कैबिनेट मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने शनिवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय में प्रदेश समिति की बैठक की थी। इसमें उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष व राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रविन्द्र मणि निषाद को राष्ट्रीय सचिव के साथ ही राष्ट्रीय कार्य समिति व बिहार के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी।
पार्टी ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मिठाई लाल निषाद को राष्ट्रीय सचिव व बिहार प्रदेश सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। वह अभी तक पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष आइटी सेल के पद पर थे। प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा व राज्य महिला आयोग की सदस्य जनकनन्दिनी निषाद को राष्ट्रीय सचिव व बिहार का सह प्रभारी बनाया है।
दिल्ली में बीते दिनों हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद कैबिनेट मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने शनिवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय में प्रदेश समिति की बैठक की थी। इसमें उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष व राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रविन्द्र मणि निषाद को राष्ट्रीय सचिव के साथ ही राष्ट्रीय कार्य समिति व बिहार के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी।
इसके अलावा व्यास मुनि निषाद को प्रदेश अध्यक्ष, बाबू राम निषाद को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था। राष्ट्रीय वरिष्ठ महासचिव अमेरिकन बिंद ने रविवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी।
माना जा रहा है कि पार्टी में खींचतान शुरू हो गई है। इसी कारण पार्टी के अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने संगठन में बदलाव किया है। उन्होंने अपने बेटे सरवन निषाद को उत्तर प्रदेश प्रभारी पद से हटाकर बाबूराम निषाद को निषाद पार्टी का प्रदेश प्रभारी बनाया है।
यह भी पढ़े : निक्की को जिंदा जलाने वाले पति का एनकाउंटर, पुलिस से भाग समय विपिन के पैर में लगी गोली