Nalanda Accident : 20 फीट नीचे पानी भरे गड्ढे में गिरी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत

Nalanda Accident : बिहार के नालंदा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। रहुई थाना क्षेत्र के भेण्डा गांव के पास बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग एसएच 78 पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 20 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। कार ने करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में बैरिकेडिंग तोड़ दी थी, जिसके बाद यह हादसा हुआ।

तीन लोगों की मौत: गड्ढे में गिरने से गाड़ी में सवार चार लोगों में से तीन युवकों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया।

पानी में शव ऊपर आया: पुलिस और स्थानीय लोगों ने रातभर अंधेरे और पानी भरे गड्ढे के कारण बचाव में कठिनाई का सामना किया। सुबह क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया, तब जाकर तीनों शव बरामद हुए।

कार सवार का पता: मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का मानना है कि तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना इस हादसे का मुख्य कारण हो सकता है।

यह भी पढ़े : पुतिन और जेलेंस्की, दोनों आएंगे भारत, रूस और यूक्रेन को भा रही इंडिया की डिप्लोमेसी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें