चंद्रबाबू नायडू : देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री की संपत्ति कितनी है? ममता के पास सिर्फ…

एडीआर और नेशनल इलेक्शन वॉच ने संपत्ति का विश्लेषण कर जारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली । देश का सबसे अमीर सीएम कौन है? किस सीएम के पास सबसे ज्यादा संपत्ति है इसक को लेकर अब एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच ने यह रिपोर्ट जारी की है। इसमें भारत के सभी 27 राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का विश्लेषण किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक इन मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 54.42 करोड़ रुपए है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति में काफी अंतर है। रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा 30 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,632 करोड़ रुपए है। कौन हैं सबसे अमीर सीएम और किसके पास सबसे कम दौलत है। रिपोर्ट के मुताबिक 30 मुख्यमंत्रियों में से दो अरबपति हैं। पहले नंबर पर हैं आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू। उनके पास 931 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर हैं अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू। उनके पास 332 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। सबसे ज्यादा संपत्ति के मामले में तीसरे नंबर पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया हैं। उनके पास 51 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है।

वहीं सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्रियों में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पहले नंबर पर हैं। उनके पास महज 15.38 लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति हैं। दूसरे नंबर पर जम्मू और कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला हैं, जिनके पास 55.24 लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। केरल के सीएम पिनाराई विजयन के पास 1.18 करोड़ रुपए की संपत्ति है। राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा के पास 1.46 करोड़ रुपए की संपत्ति है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की कुल संपत्ति 1.54 करोड़ रुपए है।

वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार के पास 1.64 करोड़ रुपए की संपत्ति है। पंजाब के सीएम भगवंत मान के पास 1.97 करोड़ रुपए हैं। ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी के पास 1.97 करोड़ रुपए की संपत्ति है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय के पास 3.80 करोड़ रुपए की संपत्ति है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) संस्था ने यह विश्लेषण किया है। एडीआर ने सभी 30 मुख्यमंत्रियों की ओर से चुनाव लड़ने के पहले दिए गए हलफनामों की पड़ताल के बाद ये रिपोर्ट जारी की है। मणिपुर में अभी राष्ट्रपति शासन लगा है, इसलिए वहां के सीएम को इस विश्लेषण में शामिल नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें