बहराइच : पयागपुर में बंदरों के आतंक से लोग परेशान, लोगों को घायल कर रहे बंदर

  • नगर पंचायत ने चलाया पकड़वाने का अभियान

पयागपुर, बहराइच। पंचायत पयागपुर क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक से लोग महीनों से त्रस्त थे। आए दिन बंदरों के लोगों को घायल कर रहे थे और घरों के सामान को नुकसान पहुँचा रहे थे। लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष बालेंद्र श्रीवास्तव और अधिशासी अधिकारी प्रतिमा सिंह ने शनिवार को विशेष अभियान की शुरुआत कराई।

अभियान के तहत नगर पंचायत में टीम लगाकर सभी वार्डों में जाल लगाकर बंदरों को पकड़ने का काम शुरू किया। पहले ही दिन करीब तीन दर्जन बंदर पकड़े गए और उन्हें सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा ताकि नगरवासी बंदरों के आतंक से पूरी तरह मुक्त हो सकें।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने कहा कि छुट्टा जानवरों और बंदरों से सबसे अधिक परेशानी आम जनता को हो रही थी। कई लोग इनके हमले में घायल भी हो चुके हैं। इस कारण नगर पंचायत को शिकायतें लगातार मिल रही थीं। प्रशासन ने तय किया है कि अब किसी भी वार्ड में बंदरों और छुट्टा जानवरों को खुला नहीं छोड़ने दिया जाएगा।

अभियान की शुरुआत से ही नगरवासियों में राहत और खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों जी की उम्मीद जगी है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें