
BYD जल्द ही भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में एक और नई SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। यूरोपियन वर्जन की कीमत सामने आने के कुछ ही समय बाद BYD Atto 2 को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। टेस्टिंग के दौरान यह कार पूरी तरह से कवर थी, लेकिन इसके LED टेललाइट्स और डिजाइन से साफ हो गया कि यह Atto 2 ही है।
बैटरी और पावरट्रेन
BYD Atto 2 में कंपनी ने 45kWh की ब्लेड बैटरी दी है, जो काफी पावरफुल मानी जाती है। WLTP टेस्टिंग के अनुसार इसकी रेंज:
- शहर में: 463 किलोमीटर
- हाईवे और शहर मिलाकर: 312 किलोमीटर
इसमें 130kW की मोटर लगी है, जो 290Nm टॉर्क जनरेट करती है। यह SUV सिर्फ 7.9 सेकंड में 0 से 100 Km/h की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 160 Km/h है।
डिजाइन और फीचर्स
डिजाइन के मामले में Atto 2 काफी प्रीमियम और स्टाइलिश लगती है। इसमें कई आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं:
- स्लीक फ्रंट फेसिया
- कनेक्टेड LED टेललाइट्स
- पैनोरमिक सनरूफ
- इलेक्ट्रिक फोल्डिंग ORVMs
- एल्युमिनियम रूफ रेल्स
टेक्नोलॉजी की बात करें तो इसमें मिलते हैं:
- NFC की
- वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले
- रेन सेंसिंग वाइपर्स
- अन्य स्मार्ट फीचर्स
भारत में संभावित कीमत और मुकाबला
UK में BYD Atto 2 की कीमत करीब 30,850 पाउंड (लगभग ₹32.5 लाख) है। भारत में इसकी कीमत लगभग ₹35 लाख के आसपास हो सकती है।
इस प्राइस सेगमेंट में यह SUV इन मॉडलों से टक्कर लेगी:
- Mahindra XUV 9e: इसमें 210kW की मोटर और 79kWh बैटरी मिलती है, जो 656km की WLTP रेंज और करीब 462km की रियल रेंज देती है।
- Tata Harrier EV: इसमें 175kW पावर, 504Nm टॉर्क और लगभग 622km की अनुमानित रेंज है।
कौन पड़ेगा भारी?
जहां BYD अपनी एडवांस बैटरी टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है, वहीं टाटा और महिंद्रा की पकड़ भारतीय बाजार में कहीं ज्यादा मजबूत है। इन कंपनियों की लोकल समझ, ट्रस्ट फैक्टर और अफ्टरसेल्स सर्विस नेटवर्क ग्राहकों को लुभाते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि BYD अपनी नई SUV से कितना असर डाल पाती है।