Uttarkashi : स्याना चट्टी में झील का पानी कम होने से खतरा टला, लोगों ने ली राहत की सांस

उत्तरकाशी : जिला प्रशासन की मेहनत आखिर रंग लाई। स्यानाचट्टी में बनी झील की जल निकासी के लिए रात-दिन किए गए प्रयास से झील का पानी काफी मात्रा में कम हो गया है। झील के मुहाने खोलने पर लगी विभिन्न एजेंसियां पूरी रातभर विकट परिस्थितियों में भी जल निकासी के प्रयासों में जुटी रही।

झील के जलस्तर में काफी गिरावट आई है। स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर बना पुल अब दिखने लगा है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और स्याना चट्टी पर मंडरा रहा बड़ा खतरा भी अब टल गया है। झील के जल्द खाली होने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें