रामपुर पुलिस ने बरामद किए गुम हुए 50 मोबाइल फोन, मालिकों को सौंपे गए

रामपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर के निर्देशन में सर्विलांस सैल टीम द्वारा आम जन के गुम हुए 50 मोबाईल किये बरामद अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख 65 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में नागरिकों के मोबाईल गुमशुदगी से सम्बन्धिंत प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर सर्विलांस पर लगाकर बरामदगी के अथक प्रयास से 50 अदद मोबाईल फोन बरामद किये गये जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख 65 हजार रुपये है।

शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक द्वारा बरामद मोबाईल फोन को सम्बन्धित मोबाईल स्वामियों को सौपा गया। रामपुर पुलिस की इस सफलता पर मोबाईल स्वामियों के मुरझाए चेहरे खिल उठे तथा खुशी की लहर दौड़ गयी। मोबाईल धारकों द्वारा बताया गया कि उन्हें विश्वास नहीं था कि उन्हें अपना खोया हुआ मोबाईल वापस मिल पायेगा। मोबाईल धारकों को सचेत किया गया कि अपने मोबाईल फोन की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें। सर्विलांस सैल द्वारा पूर्व में भी कई मोबाईल फोनों को बरामद कर मोबाईल धारकों को उपलब्ध कराये जा चुके है।

उक्त सराहनीय कार्य को करने वाली पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक टीकाराम चौहान प्रभारी सर्विलांस सैल, रामपुर, मुख्य आरक्षी 1138 विनय कुमार सिहं सर्विलांस सैल रामपुर।, मुख्य आरक्षी 1139 अनिल कुमार सैनी सर्विलांस सैल रामपुर, मुख्य आरक्षी 653 दीपक चाहल सर्विलांस सैल रामपुर, मुख्य आरक्षी 670 दीपक कुमार सर्विलांस सैल, रामपुर, आरक्षी 644 जय कुमार सर्विलांस सैल, रामपुर।

यह भी पढ़े : ‘मैं चोर नहीं…’ अफवाह बनी जानलेवा! व्यापारी को चोर समझकर पीटा, 25 लोगों पर FIR दर्ज

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें