
गजरौला, पीलीभीत। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई और मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवो का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जनपद लखीमपुर ग्राम वेहड़ा मुल्तान छतोनिया निवासी मजदूर रजनीश वर्मा (40) पुत्र रामऔतार अपनी पत्नी संगीता देवी (38) साथ में एक 9 वर्षीय मासूम के साथ पल्सर बाइक से उत्तराखंड राज्य से वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे।
बीती बुधवार की रात लगभग 11 बजे गजरौला थाना क्षेत्र माला जंगल गड़ा रेंज के समीप पहुंचते ही अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मासूम सहित तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गश्त के दौरान गजरौला पुलिस वहां पहुंची तब देखा कि मासूम सहित दंपति घायल अवस्था में हाईवे के किनारे पड़े हुए थे।

मौके पर एंबुलेंस द्वारा घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने दंपति को मृत घोषित कर दिया। घायल मासूम की स्थिति नाजुक होने के कारण बरेली रेफर कर दिया।
गजरौला थानाध्यक्ष बृजवीर सिंह ने बताया है कि सूचना मिलने पर मयफोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भिजवा दिया गया। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़े : पुतिन से मुलाकात के बाद जयशंकर ने कहा- ‘दूसरे विश्वयुद्ध के बाद भारत-रूस संबंध दुनिया में सबसे स्थिर’