
जालौन। देश की आजादी को इतना समय बीत गया है लेकिन फिर भी हमारा देश आज भी गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ है। चाहे वह सत्तारूढ़ दल हो य विपक्षी पार्टियां यह केवल जनता का शोषण कर रहीं हैं। देश को आजादी दिलाने में हमारे महापुरुषों ने कोई कसर नहीं छोड़ी, उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। यह बात नगर पहुंचे आजादी देश की आजादी में बलिदान देने वाले तात्या टोपे के प्रपौत्र विनायल रावजी टोपे ने एक वार्ता के दौरान कही।
गुरुवार को नगर आए स्वतंत्रता महासंग्राम उत्तराधिकार आंदोलन की अगुवाई कर रहे विनायक रावजी टोपे का आंदोलन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवीन सिंह ने जोरदार स्वागत किया। वहीं शहर के एक उत्सव गृह में वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 79 वर्ष बीत चुके हैं। तमाम सरकारें आयी और गई लेकिन उन्होंने केवल जनता का शोषण किया है। चाहे वह सत्तारूढ पार्टी हो य विपक्ष सभी ने जनता के साथ छलावा किया है। उन्होंने लोगों से आवाहन करते हुए कहा कि कोई भी सरकार हो उसकी गलत नीतियों के खिलाफ आवाज जनता को आवाज उठाने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से आंदोलन में जुटने की अपील की है। वहीं आंदोलन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवीन सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता महासंग्राम उत्तराधिकार आंदोलन की शुरुआत वर्ष 2009 में की गई थी।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सभी दल मिल जुलकर भृष्टाचार मचाए हुए हैं। तमाम राजनेता संसद सत्र के दौरान उथल पुथल कर सत्र नहीं चलने देते। जिससे देश का करोड़ों रुपए बर्बाद हो रहा है। ऐसे राजनेताओं पर दंडात्मक कार्यवाही होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल प्रदेश स्तर तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसकी गूंज दिल्ली के संसद भवन तक होगी।
यह भी पढ़ें: बहराइच : खुशहाल परिवार दिवस पर दिया गया परिवार नियोजन का संदेश