
Voter Adhikar Yatra : राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा आज जमुई जिला में प्रवेश करेगी, जिसके लिए कांग्रेस पार्टी ने व्यापक तैयारी की है। जमुई के लोगों में यात्रा को लेकर उत्साह है। जिला कांग्रेस कमेटी और राज्य स्तरीय नेताओं की देखरेख में पूरी तैयारी कर ली गई है। सिकंदरा बस स्टैंड पर राहुल गांधी का संबोधन होगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यात्रा में भारी संख्या में लोग भाग लेंगे।
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा आज गुरुवार को जमुई जिला में प्रवेश करेगी। यहां उनके कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है।
जमुई के लोगों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी और राज्य स्तरीय नेताओं की देखरेख में इस यात्रा की सभी व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
जिला में प्रवेश करते ही राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। सिकंदरा बस स्टैंड पर कुछ देर के लिए उनका संबोधन होगा। इसके मद्देनजर सिकंदरा को बैनर और पोस्टरों से सजा दिया गया है। प्रखंड स्तर से लेकर जिला और युवा कमेटी के पदाधिकारियों ने अपने-अपने पोस्टर लगाए हैं।
यह भी पढ़े : यूपी में 71 हजार सुहागिनें अपनी मर्जी से बनीं विधवा! आधार कार्ड से खुला राज