मीरजापुर: गौरव सिंह पटेल अध्यक्ष, बृजेश कुमार सिंह अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के जिला मंत्री चुने गए

चुनार, मीरजापुर: कृषि भवन पिपरादाड़, मीरजापुर में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं शताब्दी समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। संघ में नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें गौरव सिंह पटेल को अध्यक्ष, बृजेश कुमार सिंह को जिला मंत्री, विनोद कुमार सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विन्येंद्र प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष और विपिन प्रताप सिंह को संगठन मंत्री के रूप में चुना गया।

मंडलीय कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मंडल अध्यक्ष कुंवर सतेंद्र सिंह, जसवंत सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज मिश्रा कोषाध्यक्ष, गोविंद लाल यादव जिला मंत्री और सर्वेश कुमार सैनी संगठन मंत्री के रूप में मनोनीत किए गए।

संघ के प्रांतीय पदाधिकारी के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र यादव और प्रांतीय कोषाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता के साथ-साथ राज्य कर्मचारी संघ परिषद के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी और जिला मंत्री राकेश तिवारी, उप कृषि निदेशक मीरजापुर विकास कुमार पटेल एवं दीपक चौधरी उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा, जिला अध्यक्ष चंदौली अमरनाथ पटेल सहित कृषि विभाग के कर्मचारीगण जनपद मीरजापुर, भदोही और सोनभद्र से उपस्थित रहे।

चुनाव अधिकारी के रूप में सहायक लेखा अधिकारी, मीरजापुर उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. विशंभर सिंह, डॉ. अंकित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, गौतम सिंह, भोलानाथ तिवारी, श्याम बिहारी, अशोक श्रीवास्तव, विजय शंकर सिंह सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: बस्ती : पुलिस में बड़ा फेरबदल, निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले

शाहजहांपुर: अल्हागंज और मिर्जापुर क्षेत्र में देर रात ड्रोन कैमरे उड़ने से दहशत, वीडियो वायरल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें