
भाटपार रानी, देवरिया: शनिवार की रात, भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के रहीमपुर ग्राम पंचायत के नेउरहां गांव स्थित मां जगत जननी धाम के प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें शानदार भजन, गीत और गजल प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम देर रात तक चला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रचनाकार जियाउल्लाह अंसारी, लोकगायक सुबाष, यादव लोकगायक हृदयानंद विशाल, लोकगायक तारसेन और पं. वेदप्रकाश मिश्र ने अपना शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता व समाजसेवी अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अधर्म और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने का उपदेश दिया, जिसे जीवन में अपनाना आवश्यक है। अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी जटाशंकर सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिए।
कवि, शायर और पत्रकार मकसूद अहमद भोपतपुरी ने कहा कि प्रभु श्रीकृष्ण ने दुःख की घड़ी में अपने गरीब मित्र सुदामा की ऐतिहासिक मदद कर दुनिया में मित्रता का एक अतुलनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी दोस्ती से आधुनिक लोगों को सबक लेना चाहिए।
कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप कुमार मौर्य किसी कारणवश मुंबई से उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने वहीं से आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रधान प्रतिनिधि घनश्याम गुप्ता, सुशील कुशवाहा, संत कुमार कुशवाहा, प्रमोद चौधरी, राम ईश्वर शर्मा, राजेश गुप्ता, शिक्षक लाल बहादुर शाह, नंदकिशोर शर्मा, सर्वेश कुशवाहा, अनिल सिंह, जितेंद्र प्रसाद, विनय पासवान, उपेन्द्र चौबे, मनन प्रसाद, मनोज प्रसाद, संजय प्रसाद, सुबाष कुशवाहा, गौतम कुशवाहा, गांधी कुशवाहा, योगेन्द्र कुशवाहा, सुरेन्द्र कुशवाहा, प्रद्युम्न सेठ, दीपक कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, गोलू सिंह, नरसिंह कुशवाहा, विश्वामित्र कुशवाहा, विवेकानंद कुशवाहा, हरिश्चन्द्र गुप्ता, योगेश गुप्ता, राजेन्द्र कुशवाहा, अरुण सिंह मुन्ना सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें: कासगंज : झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
बाराबंकी : बिना पूर्व सूचना बिजली कटौती पर बवाल, उपभोक्ताओं ने किया पावर हाउस का घेराव











