बागपत : नाबालिग लड़कियों ने मदरसे में 11 साल के बच्चे को बेड में बंद किया, दम घुटने से मौत

बागपत। आजकल गुस्सा बच्चों को अपराधों की दलदल में धकेल रहा। कई बार बच्चों की उम्र इतनी कम होती है कि आप सोच भी नहीं सकते कि उन्होंने किसी हत्या की होगी। ऐसा ही एक मामला यूपी के बागपत जिले से आया है। छपरौली क्षेत्र में एक मदरसे के अंदर 11 महीने के बच्चे की दम घुटने से मौत हो गई। दो किशोरियों ने बच्चे को कपड़े में लपेटकर बेड में डाल दिया था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर किशोरियों को हिरासत में ले लिया है। बच्चा मदरसे के संचालक मुफ्ती शहजाद के साले का बेटा था जिसे दंपती ने शहजाद को गोद दे दिया था।

पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर किशोरियों को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक बच्चा मदरसे के संचालक मुफ्ती शहजाद के साले का बेटा था।

दंपती के विवाद के चलते बच्चे को शहजाद को गोद दे रखा था। शहजाद ने किशोरियों को किसी बात पर डांट दिया था। इसी कारण किशोरियों ने यह घटना की है।

यह भी पढ़े : Bihar Politics : प्रशांत किशोर की जन सुराज में शामिल हुए भाजपा नेता के बेटे, JDU को होगा नुकसान

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें