Madhepura Rape : आठ साल की बच्ची के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने पकड़कर की पिटाई

Madhepura Rape : बिहार के मधेपुरा के आलमनगर नगर पंचायत क्षेत्र में एक आठ वर्षीय मासूम के साथ अधेड़ ने दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने 50 वर्षीय आरोपी सुभाष मंडल उर्फ कैलू मंडल को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।

पुलिस ने जख्मी हालत में आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पीड़िता का इलाज आलमनगर सीएचसी में जारी है।

घटना शनिवार शाम को उस वक्त हुई जब आरोपी अधेड़ व्यक्ति घर में अकेली देख मासूम के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता के छोटे भाई ने गांव के ही आरोपी सुभाष मंडल को घर से भागते हुए देखा और इसकी सूचना दी।

ग्रामीणों ने रातभर ही आरोपित को बहियार से पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। घटना की जानकारी मिलने पर आलमनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी आरोपी का प्राथमिक उपचार कराया।

यह भी पढ़े : बिहार में महागठबंधन की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ से कन्फर्म होगी RJD की ड्राइविंग सीट, क्या भाजपा पर बनेगा दबाव?

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें