Elvish Yadav : गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर के बाहर बदमाशों ने की फायरिंग, दो दर्जन से ज्यादा चली गोलियां

Elvish Yadav House Firing : हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 57 में मंगलवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने एल्विश यादव के घर के बाहर फायरिंग की। इस घटना में घर के बाहर दो दर्जन से अधिक गोलियां चलाई गईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के वक्त एल्विश घर पर नहीं थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर 57 स्थित एल्विश यादव के आवास के बाहर फायरिंग की। वे सुबह साढ़े पांच बजे आए थे। फायरिंग के दौरान घर पर मौजूद परिवार के सदस्य सुरक्षित हैं, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है। गोलियां घर के भूतल और पहली मंजिल पर लगी हैं।

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक साक्ष्य जुटा रहे हैं। घटना के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है।

राहुल फाजिलपुरिया केस से जुड़ा हो सकता है मामला

एल्विश यादव हरियाणवी गायक राहुल फाजिलपुरिया के करीबी हैं। इस कारण इस मामले को राहुल फाजिलपुरिया से जुड़े विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने राहुल फाजिलपुरिया पर भी फायरिंग की गई थी, जिसमें सुनील सरधानिया ने जिम्मेदारी ली थी।

पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और घटनास्थल से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े : Russian Factory Fire : रूस की इलास्टिक फैक्ट्री में ब्लास्ट, 11 लोगों की मौत, 130 से ज्यादा घायल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें