कन्नौज : जन्माष्टमी पर निकाली गई प्रभात फेरी, लोगों ने की पुष्प वर्षा

गुरसहायगज, कन्नौज। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव से पहले सनातन प्रेमियों ने शनिवार की सुबह नगर में भव्य प्रभात फेरी निकाली। जिसका कई जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया।

भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर शनिवार की सुबह सनातन प्रेमियों ने कस्बा के श्री राम मंदिर से प्रभात फेरी निकाली। सबसे आगे धर्म ध्वजा लेकर लोग चल रहे थे और हरे कृष्णा हरे रामा की धुन पर लोग भजन गाते हुए चल रहे थे।

राम मंदिर के महंत राकेश द्विवेदी ने प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। प्रभात फेरी जीटी रोड, रामगंज, चकोर रोड, तिर्वा रोड होती हुई वापस राम मंदिर पहुंची जहां भक्तों ने मंदिर में पूजा अर्चना की और इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। रास्ते में फूलों की वर्षा कर लोगों ने प्रभात फेरी में शामिल लोगों का स्वागत किया।

प्रभात फेरी में भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे। इस दौरान भाजपा के बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव, बृजेश गुप्ता रामू, सुशील गुप्ता, प्रशांत, आदि लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े : Delhi Gangster Suicide : जेल में बंद गैंगस्टर ने की आत्महत्या, पुलिस अधिकारियों में हड़कंप; जांच जारी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें