दिल्ली : कालकाजी मार्ग पर गुजर रही थी गाड़ियां, अचानक चलती बाइक पर गिरा भारी-भरकम पेड़, बाप-बेटी घायल

Delhi Accident : दिल्ली के कालकाजी में एक दुखद हादसा हुआ है। यहां एक पेड़ गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से लगातार हो रही बारिश की वजह से ही नीम का यह पेड़ उखड़ गया। बाइक पर पेड़ के गिरने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे पेड़ गिरने से बाइक सवार दोनों लोग इसकी चपेट में आ गए।

मिल रही जानकारी के अनुसार, इस हादसे में घायल हुए दोनों व्यक्ति रिश्ते में पिता और बेटी हैं। घटना कालकाजी के ए ब्लॉक के हंसराज सेठी मार्ग की बताई जा रही है।

घटनास्थल से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि इस पेड़ की चपेट में कई अन्य वाहन भी आ गए हैं। आसपास खड़ी दूसरी कारें भी नुकसान पहुंची हैं। पास से गुजर रहे लोग बाइक सवार दोनों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भारी पेड़ का वजन अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके।

वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि एक लड़की, जो बाइक के पीछे बैठी थी, पेड़ के नीचे फंस गई है। वह बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी, लेकिन सफल नहीं हो पाई। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़े : Jammu Kashmir Cloudburst : किश्वतवाड़ में फटा बादल, मची तबाही! 10 लोगों की मौत की आशंका

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल