कर्नाटक : कांग्रेस विधायक सतीश सैल के आवास पर ED का छापा

कैरावर, कर्नाटक। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के कारवार निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सतीश कृष्ण सैल के आवास पर छापा मारा है। 24 से ज्यादा ईडी अधिकारियों ने घर पर मौजूद दस्तावेजों की जांच की है। विधानसभा सत्र चलने के कारण विधायक सतीश सैल और उनका परिवार बेंगलुरु में हैं।

अवैध अयस्क तस्करी के एक मामले में जेल की सजा काट चुके विधायक सैल को मल्लिकार्जुन शिपिंग कंपनी के जरिए बेलेकेरी बंदरगाह से विदेशों में अवैध अयस्क तस्करी के एक मामले में दोषी ठहराया गया था। सेवानिवृत्त लोकायुक्त न्यायमूर्ति संतोष हेगड़े के नेतृत्व वाली एक टीम की एक शिकायत के आधार पर जनप्रतिनिधियों की विशेष अदालत ने पिछले अक्टूबर में सतीश सैल को सात साल की जेल और 44 करोड़ रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी।

सैल ने न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी। अपील पर विचार करते हुए न्यायालय ने सजा निलंबित कर दी और जामानत देते हुए जुर्माने की राशि का 25 फीसद जमा करने का निर्देश दिया था।

यह भी पढ़े : यूपी विधानसभा में आज बनेगा रिकॉर्ड, 24 घंटे चलेगा सदन, यहां देखिए किन मंत्रियोें की रात में लगी ड्यूटी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल