Haryana Congress: 11 साल बाद 32 जिलाध्यक्षों की घोषणा…यहां देखें लिस्ट

चंडीगढ़ : कांग्रेस ने 11 साल बाद मंगलवार देर रात हरियाणा में 32 जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस बार भी सभी गुटों को साधने की कोशिश की है, हालांकि दबदबा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का ही दिखाई दिया। घोषित 32 जिलाध्यक्षों में से 22 हुड्डा गुट से, सात सांसद कुमारी सैलजा के समर्थक, एक रणदीप सुरजेवाला और दो कैप्टन अजय यादव गुट से बताए जा रहे हैं। कुल 33 जिलाध्यक्षों में से केवल पानीपत शहरी जिले के अध्यक्ष की नियुक्ति अभी बाकी है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची के अनुसार, नियुक्त जिला अध्यक्ष इस प्रकार हैं—

  • अंबाला कैंट: परविंदर परी
  • अंबाला सिटी: पवन अग्रवाल
  • अंबाला ग्रामीण: दुष्यंत चौहान
  • भिवानी ग्रामीण: अनिरुद्ध चौधरी (बंसीलाल के पौत्र)
  • भिवानी शहर: प्रदीप गुलिया
  • चरखी दादरी: सुशील धानक
  • फरीदाबाद: बलजीत कौशिक
  • फतेहाबाद: अरविंद शर्मा
  • गुरुग्राम ग्रामीण: वर्धन यादव
  • गुरुग्राम शहरी: पंकज डावर
  • हिसार ग्रामीण: लाल बहादुर खोवाल
  • हिसार शहरी: बजरंग दास गर्ग
  • झज्जर: संजय यादव
  • जींद: रिषी पाल
  • कैथल: रामचंद्र गुर्जर
  • करनाल ग्रामीण: राजेश वैद्य
  • करनाल शहरी: पराग गाबा
  • कुरुक्षेत्र: मेवा सिंह
  • महेंद्रगढ़: सत्यवीर यादव
  • मेवात (नूंह): शाहिदा खान
  • पलवल: नेत्रपाल अधाना
  • पंचकूला: संजय राणा
  • पानीपत ग्रामीण: रमेश मलिक
  • रेवाड़ी ग्रामीण: सुभाष चंद चावड़ी
  • रेवाड़ी शहरी: प्रवीण चौधरी
  • रोहतक ग्रामीण: बलवान सिंह रंगा
  • रोहतक शहरी: कुलदीप सिंह
  • सिरसा: संतोष बेनीवाल
  • सोनीपत ग्रामीण: संजीव कुमार दहिया
  • सोनीपत शहरी: कमल दीवान
  • यमुनानगर ग्रामीण: नरपाल सिंह
  • यमुनानगर शहरी: देवेंद्र सिंह

सिरसा से एकमात्र महिला जिला अध्यक्ष

जारी सूची में संतोष बेनीवाल एकमात्र महिला जिला अध्यक्ष हैं, जिन्हें सिरसा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मेवात की शाहिदा खान सूची में अकेली मुस्लिम नेता हैं, जिन्हें जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

चुनाव हारे नेता भी बने जिलाध्यक्ष

हाल ही में विधानसभा चुनाव हारने वाले चार नेताओं को भी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है—अंबाला कैंट से परविंदर परी, भिवानी ग्रामीण से अनिरुद्ध चौधरी, गुरुग्राम ग्रामीण से वर्धन यादव और कुरुक्षेत्र से मेवा सिंह।

सोशल इंजीनियरिंग का संतुलन

सूची में जातीय और सामाजिक संतुलन पर भी ध्यान दिया गया है—10 ओबीसी, 5 एससी, 6 जाट, 3 वैश्य, 2 ब्राह्मण, 2 राजपूत, 2 पंजाबी, 1 मुस्लिम और 1 सिख नेता को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल