बलरामपुर में दिव्यांग से हैवानियत, DM-SP आवास के पास वारदात, पुलिस चौकी से 20 मीटर दूर खेत में इस हालत में मिली

बलरामपुर में 21 साल की दिव्यांग लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। रेप से पहले का वीडियो आया है, जिसमें लड़की आरोपियों से बचने के लिए सड़क पर भागती दिख रही है। पीछे 5-6 बाइक आती हुई दिख रही हैं।

लड़की ने ऑरेंज कलर का सूट पहन रखा है। पूरा घटनाक्रम एसपी आवास पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुआ। मामला सोमवार देर शाम देहात कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़ित बहादुरापुर पुलिस चौकी से महज 20 मीटर दूर खेत में रोते हुए मिली। घटनास्थल से डीएम-एसपी आवास महज एक किमी की दूरी पर है। अफसरों के आवास गोंडा रोड पर हैं।

पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। परिजन ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। मेडिकल करने वाले डॉक्टरों ने भी रेप की पुष्टि की है।

सीसीटीवी में पीड़िता भागती हुई दिख रही है।

सीसीटीवी में पीड़िता भागती हुई दिख रही है।

अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला…

पीड़ित देहात कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली है। परिजनों के अनुसार, लड़की सुन और बोल नहीं पाती है। सोमवार की सुबह अपने मामा के घर पर गई हुई थी। मामा का घर लड़की के घर से 1 किलोमीटर दूर है।

शाम को करीब 7 बजे वो मामा के घर से अपने घर जाने के लिए निकली। लेकिन काफी देर तक वह घर नहीं पहुंची। इस पर परिजनों को चिंता हुई। मामा को फोन किया तो पता चला कि लड़की काफी देर पहले वहां से निकल चुकी है।

जिस जगह वारदात, वहां डीएम-एसपी जैसे बड़े अधिकारियों के आवास लड़की की काफी खोजबीन की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर पुलिस को उसकी गुमशुदगी की जानकारी दी गई। सोमवार की देर शाम करीब साढ़े 8 बजे युवती बहादुरापुर पुलिस चौकी से मात्र 20 मीटर की दूरी पर एक खेत में मिली। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे।

पुलिस ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। युवती की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

परिजनों ने मामले में पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है, जिस जगह से घटना हुई वहां पर डीएम, एसपी, जज जैसे बड़े अधिकारियों के मकान हैं। पुलिसकर्मियों की 24 घंटे ड्यूटी रहती है। क्या किसी ने भी युवती को भागते हुए नहीं देखा। जांच में बहादुरापुर पुलिस चौक के CCTV भी खराब मिले हैं।

ये एसपी आवास है। यहां लगे कैमरे में पीड़िता कैद हो गई थी।

ये एसपी आवास है। यहां लगे कैमरे में पीड़िता कैद हो गई थी।

अब पढ़िए वीडियो में क्या-कुछ दिख रहा है?

वीडियो में देखा जा सकता है, युवती आरोपियों से बचते हुए भाग रही है। उसके पीछे 5-6 गाड़ियां आती दिख रही हैं। लेकिन कुछ गाड़ी स्पीड में निकल जाती हैं। वहीं, कुछ गाड़ियां स्लो स्पीड में चलती दिख रही हैं। एक गाड़ी युवती के पीछे जाती दिख रही है। जिस पर दो लोग बैठे हैं। एक गाड़ी तो कुछ दूर आने के बाद पीछे मुड़ जाती है। उस पर एक युवक बैठा दिख रहा है।

इसी चौकी से 20 मीटर दूर पीड़िता बेहोशी की हालत में मिली थी।

इसी चौकी से 20 मीटर दूर पीड़िता बेहोशी की हालत में मिली थी।

भाई बोला- एसपी आवास के CCTV में दिखी बहन पीड़िता के भाई ने बताया, बहन के घर न पहुंचने पर हम लोग उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस भी साथ में थी। कुछ देर बाद वो हमें एक खेत में बेहोशी की हालत में मिली।

जांच के लिए जब पुलिस ने आसपास के एरिया के CCTV चेक किए तो एसपी आवास में लगे कैमरे में बहन की भागती हुई फुटेज मिल गई। आगे एक और घर का सीसीटीवी चेक किया गया। जिसमें बहन को दो लड़के बाइक पर बैठाकर लेकर जा रहे थे। अभी और सीसीटीवी की तलाश की जा रही है।

देहात कोतवाली के प्रभारी बीएन सिंह ने बताया-

मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। अभी युवती ज्यादा कुछ बता नहीं पा रही है। वो बहुत ज्यादा डरी हुई है। उसके नार्मल होते ही, बयान लिए जाएंगे।

ASP बोले- युवती के साथ रेप हुआ अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने बताया, एक मूक-बधिर युवती को एक बाइक चालक द्वारा अपनी बाइक पर बैठा लिया गया। वो अपने मामा के घर से अपने घर जा रही थी। सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल