सहज मिल्क प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड ने फ़िरोज़ाबाद डिस्ट्रिक्ट में शुरू की सहज पशुधन सेवा

फ़िरोज़ाबाद. क्षेत्र की जानी मानी दुग्ध उतपादक संस्था सहज मिल्क प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड ने फ़िरोज़ाबाद डिस्ट्रिक्ट से घर -घर मोबाइल वेटरनरी सर्विस की शुरुआत कर दी है ! यह सुविधा, संस्था से जुड़े हुए किसानो को न्यूनतम दरों में उपलब्ध कराई गयी है जिससे किसानो में खुशी की लहर है I
“सहज पशुधन सेवा – मोबाइल गाड़ी” को संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किसान सेवा हेतु पथ प्रदर्शित किया गया .

इस अवसर पर संस्था के “मुख्य कार्यकारी अधिकारी” डॉक्टर प्रफुल भांडवडिया एवं “उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी” डॉक्टर संदीप अंतिल ने किसानो को पशु धन सेवा ( मोबाइल वेटरनरी सर्विसेज) से होने वाले सम्बंधित लाभों को बताया और भविष्य में ऐसे ही कई और सहज पशुधन सेवा (मोबाइल वेटरनरी सर्विस) शुरू करने का आश्वासन दिया है I

पशु धन सेवा, सहज मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, आगरा द्वारा संचालित एक पशु उपचार सेवा है जो पशुओं के लिए दुग्ध उत्पादक सदस्यों के द्वार पर ही उपलब्ध होगी । इस सेवा के अंतर्गत, कंपनी के अनुभवी, विशेषज्ञ एवम् मान्यता प्राप्त पशु चिकित्सा अधिकारियों के द्वारा दुग्ध उत्पादकों को सभी प्रकार के पशु स्वास्थ्य सम्बन्धी उपचार एवम् आपरेशन की सुविधा प्रदान किए जाएंगे ।

सहज पशुधन सेवा के अंतर्गत सेवाएं-
1) विभिन्न पशु रोगों और उनकी रोकथाम पर मार्गदर्शन
2) पारंपरिक पशु चिकित्सा (ईवीएम) का उपयोग करके पशुओं के विभिन्न रोगों के उपचार पर मार्गदर्शन
3) चारा, खनिज पूरक, टीकाकरण, बधियाकरण और पशु कल्याण की जानकारी
4) संतुलित पशु आहार और क्रमिनाशक के बारे में जानकारी
5) स्वच्छ दूध उत्पादन पर मार्गदर्शन
6) उत्पादकता बढ़ाने के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रजनन सेवाएं (कृत्रिम गर्भाधान)

इस शुभ मोके पर काफी संख्या में किसान, सहायक , सदस्य, संस्था के कर्मचारी आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे I सहज द्वारा पशु धन सेवा शुरू करने से क्षेत्र के किसानो , सहायको आदि में ख़ुशी का माहौल है I

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल