
बलरामपुर : हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 09वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बलरामपुर द्वारा 12 अगस्त को उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार तथा हेमंत कुमार, उप कमांडेंट, 09वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में एक भव्य मोटर साइकिल रैली का सफल आयोजन किया गया।
रैली का शुभारंभ वाहिनी मुख्यालय से किया गया, जो स्थानीय कार्यक्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए संपन्न हुई। कार्यक्रम में संजय प्रसाद, उप कमांडेंट, रवि प्रताप वर्मा, उप कमांडेंट सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जवानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया गया तथा “हर घर तिरंगा” अभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान आस-पास के क्षेत्र में देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा और लोगों में स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह एवं गर्व की भावना प्रबल हुई।
ये भी पढ़ें: सीतापुर : संदना गौशाला में गौवंश की दयनीय स्थिति, प्रशासन ने शुरू की जांच
गाजियाबाद : एसीपी प्रियाश्री पाल की सख्ती पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल










