मुरादाबाद: कांग्रेस के ऐतिहासिक दफ्तर पर कब्जे की साजिश, पूर्व सांसद दानिश अली ने प्रशासन और भूमाफियाओं पर लगाया आरोप

मुरादाबाद,अमरोहा : कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद दानिश अली ने मुरादाबाद प्रशासन, प्रदेश सरकार और भूमाफियाओं पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुरादाबाद में कांग्रेस का 70 साल पुराना ऐतिहासिक दफ्तर, जिसे पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय में किसी ने कांग्रेस को दान में दिया था, उसे कब्जाने की साजिश रची जा रही है। पूर्व सांसद का कहना है कि यह दफ्तर कांग्रेस की धरोहर है और पार्टी का हर कार्यकर्ता, पार्टी नेतृत्व के साथ मिलकर इसे किसी भी कीमत पर कब्जा नहीं होने देगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि भूमाफिया कोर्ट में फर्जी कागजात दाखिल कर और प्रशासन से मिलीभगत करके इस ऐतिहासिक संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं।

अमरोहा के कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद दानिश अली ने कहा कि प्रदेश सरकार यह दावा करती है कि उसने उत्तर प्रदेश से भूमाफियाओं को खदेड़ दिया है, लेकिन अगर असली कहानी देखनी हो तो कांग्रेस दफ्तर पर कब्जे की यह कोशिश एक जिंदा उदाहरण है कि किस तरह भूमाफिया और प्रशासन की मिलीभगत से हमारी संपत्ति हड़पने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को कानूनी और राजनीतिक दोनों मोर्चों पर लड़ेगी। “हम अपने दफ्तर को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। हमने प्रशासन को तहरीर दी है, उस पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच होनी चाहिए।

दानिश अली ने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस का यह दफ्तर पार्टी की पहचान और इतिहास का हिस्सा है, और यदि प्रशासन व सरकार ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से सदन तक बड़ा आंदोलन करेंगे।

ये भी पढ़ें: सीतापुर : संदना गौशाला में गौवंश की दयनीय स्थिति, प्रशासन ने शुरू की जांच

गाजियाबाद : एसीपी प्रियाश्री पाल की सख्ती पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें