
जरवा ,बलरामपुर : सोमवार को आदर्श भगवती जनजातीय विद्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में भाजपा के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, जनजातीय सेवा संघ अध्यक्ष मदनलाल जायसवाल, ग्राम रतनपुर झिंगहा के प्रधान हरीश मिश्रा, ग्राम जरवा के प्रधान शकील खान, ग्राम नेवलगढ़ के प्रधान घनश्याम यादव, भाजपा नेता, व्यापारी सहित सैकड़ों स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
सभी प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के जोश के साथ बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरे। यात्रा के दौरान पूरे बाजार में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे गूंजते रहे।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली जरवा के पुलिस बल को तैनात किया गया था। इस यात्रा में जिला उपाध्यक्ष दयाराम प्रजापति, मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत साहू, पूर्व प्रधान किशोरी लाल यादव, खेम सिंह थारू, राधेश्याम वर्मा, अमेरिका यादव, वासुदेव प्रजापति, गिरधारी लाल प्रजापति, लाले यादव, संतोष कमलापुरी, आत्मा यादव, राजकुमार यादव, गणेश गुप्ता, पिंटू गुप्ता, राजेश यादव, दिनेश कुमार, किशन कुमार, सत्य नारायण गिरि, अर्जुन, अनूप यादव, विजय कुमार चौहान सहित बड़ी संख्या में थारू समुदाय व अन्य लोग उपस्थित थे।
तिरंगा यात्रा ने पूरे जरवा क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। स्थानीय लोगों ने बड़े उत्साह के साथ इस आयोजन में हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें: मेरठ: गोटका गांव में महाराणा प्रताप बोर्ड पर जय भीम लिखने से बवाल, पुलिस ने हालात किए काबू
गाजियाबाद : साहिबाबाद सब्जी मंडी में वर्चस्व की जंग मीटिंग के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल










