कन्नौज : उमड़ा देशभक्ति का जज्बा, भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

गुरसहायगंज ,कन्नौज : रविवार की शाम भाजपा नेताओं ने नगर में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और कई जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कौशल, संजू गुप्ता, सभासद धर्मेंद्र गुप्ता, संतोष चतुर्वेदी, बृजेश कौशल आदि के नेतृत्व में कस्बा के श्रीराम जानकी मंडपम से विशाल तिरंगा यात्रा निकली। हाथों में तिरंगा लिए युवा देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत युवा पूरे जोश के साथ यात्रा में चल रहे थे, जिसका कई जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।

यात्रा जीटी रोड, तिराहा, चकोर रोड, तिर्वा रोड होते हुए वापस श्रीराम जानकी मंडपम में समाप्त हुई, जहां भाजपा नेताओं ने तिरंगा यात्रा के मकसद की लोगों को जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: Bihar SHSB CHO Result 2025: 4500 पदों के लिए रिजल्ट जारी, 5272 उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट, 11 अगस्त से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू

बुलंदशहर : पुलिस मुठभेड़ में शातिर हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें