महराजगंज : सदर विधायक ने निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा फहराने की अपील

महराजगंज। जनपद के सदर विधानसभा क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने रविवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा नगर के सक्सेना तिराहे से स्वतंत्रता सेनानी संविधान सभा के सदस्य एवं पूर्व सांसद प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जिला परिषद स्थित गांधी प्रतिमा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की।

उन्होंने कहा 15 अगस्त को हम स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान से जुड़कर गांव-गांव लोगों जागरूक किया जा रहा है। 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा झंडा लहराना चाहिए। विधायक ने कहा कि प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश के संविधान निर्माण में अमूल्य योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि आज का यह तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं बल्कि यह हमारे भीतर राष्ट्र के प्रति समर्पण और बलिदान की भावना जगाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि अब भारत आतंकी हमले के बाद चुप नहीं बैठता है। बल्कि हमारी सेना पाकिस्तान के घर में घुसकर मारती है।

उन्होंने कहां की इस तरह की तिरंगा यात्रा हर विधानसभा में निकालीं जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़कर राष्ट्रीय गौरव में सहभागी बन सके। तिरंगा यात्रा में जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता ,जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सानन्द पटेल, डॉ शांति शरण मिश्रा, डॉ सूरज सिंह, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, सभासद पप्पू वर्मा, महेंद्र गुप्ता, पप्पू कन्नौजिया, अश्विनी तिवारी, राम सेवक साहू, डॉ आशीष मिश्रा सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : दो वोटर कार्ड रखने के मामले में फंसे बिहार के डिप्टी सीएम, विजय सिन्हा के पास दो EPIC नंबर, तेजस्वी यादव बोले- ‘अब दो जवाब’


खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें